Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

हनुमान मंदिर पर भंडारे में सैकड़ों ने प्रसाद ग्रहण किया

  • श्री साईं परिवार समिति ने लगाया भंडारा

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: श्री साईं परिवार समिति की ओर से घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें कि श्री साईं परिवार समिति गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। लाक डाउन में साईं परिवार समिति की ओर से गरीबों-असहायों और बेबस तथा बेसहारा जानवरों तक की मदद की गई।

भूखों को खाना खिलाना, फल वितरण आदि साईं परिवार की ओर से किया गया। समय-समय पर यह साईं परिवार समिति भंडारे आदि लगाकर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराती है।

रविवार को घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के निकट साईं परिवार की ओर से भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया।

समिति अध्यक्ष सौरभ बब्बर ने बताया कि सेवा के हर क्षेत्र में समिति समर्पित है। इस मौके पर सौरव बब्बर के अलावा गौरव गांधी, राकेश बांगा, वासु, शिवम सैनी, राजकुमार, सोनू. धनप्रकाश, तेजिंदर पाल, व्यापम खुराना आदि सेवादार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...
spot_imgspot_img