Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

एसपी सिटी की हापुड़ अड्डे पर जाम में फंसी गाड़ी

  • ई-रिक्शा और आॅटो चालकों में मची अफरा-तफरी, चंद मिनटों में खाली किया हापुड़ अड्डा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लगना आम बात है। लेकिन जब इस जाम में किसी खास की गाड़ी फंस जाए तो ट्रैफिक पुलिस पूरी सतर्कता से काम करती है। ऐसा ही मामला वीरवार को हापुड़ अड्डा पर देखने को मिला। वहां से गुजर रहे एसपी सिटी की गाड़ी जब जाम में फंसी तो एसपी सिटी ने वायलैस सेट से ट्रैफिक पुलिस को फटकार लगा दी। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़ अड्डे पर ई-रिक्शा व आॅटो चालकों पर लाठियां भांझकर चंद मिनटों में ही चौराहे को खाली करा दिया।

08 25

एसपी सिटी विनीत भटनागर वीरवार को नौचंदी थाने में पत्रकार वार्ता में गए थे। लेकिन जब उनकी गाड़ी हापुड़ अड्डा पर पहुंची तो वह जाम में फंस गए। काफी देर तक जाम में खड़े रहने के बाद एसपी सिटी ने वायरलेस सैट पर ट्रैफिक पुलिस को फटकार लगा दी।

जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस एकदम अलर्ट हो गई और हापुड़ अड्ड़ा पर खड़े ई-रिक्शा व आॅटो चालकों पर लाठियां फटकार कर तितर-बितर कर दिया। ट्रैफिक पुलिस का लाठी-चार्ज देख हापुड़ अड्डा पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शाम तक ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़ अड्डा को जाम मुक्त रखा।

10 25

ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया आम ओर खास का फर्क

शहर के चौरहों पर आए दिन लग रहे जाम के चलते कई बार आमजन पुलिस अधिकारियों से शिकायत व प्रदर्शन भी कर चुका है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस का रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। चौराहों पर लग रहे जाम में चाहे कोई मरीज फंसे या फिर कोई बुजुर्ग, लेकिन ट्रैफिक पुलिस पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

ट्रैफिक पुलिस बस चौराहे के आसपास के छाया में बैठकर अपनी ड्यूटी को ही निभाती रहती है। लेकिन जब वीरवार को एसपी सिटी ने अपनी गाड़ी फंसने पर ट्रैफिक पुलिस को वायरलेस सेट पर जमकर हड़काया तो शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट हो गई और सभी चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img