Home Uttar Pradesh News Bijnor सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर, नगर पालिका ने लगाई सफाई की रिपोर्ट

सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर, नगर पालिका ने लगाई सफाई की रिपोर्ट

0
सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर, नगर पालिका ने लगाई सफाई की रिपोर्ट

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर पालिका परिषद नजीबाबाद क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से पूरा शहर बदबू से परेशान है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका और बढ़ गई है। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में लचीलापन कर नगर पालिका परिषद नजीबाबाद केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाने से भी गुरेज नहीं कर रही है। नगरवासियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पूर्व में कराई गई सफाई की रिपोर्ट लगाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है।