Home Uttar Pradesh News Meerut Meerut News: HIIMS अस्पताल पर किडनी ठीक करने के नाम पर पच्चीस लाख की ठगी का आरोप

Meerut News: HIIMS अस्पताल पर किडनी ठीक करने के नाम पर पच्चीस लाख की ठगी का आरोप

0
Meerut News: HIIMS अस्पताल पर किडनी ठीक करने के नाम पर पच्चीस लाख की ठगी का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग सिवाल खास गंगनहर पटरी स्थित हिम्मस अस्पताल पर किडनी ठीक करने के इलाज के नाम पर पच्चीस लाख रुपए की ठगी का आरोपी लगाकर किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मेरठ के बागपत रोड निवासी पियूष कुलश्रेष्ठ आज भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना प्रभारी महेश राठौर से मिला।

इलाज के नाम पर पच्चीस लाख रुपया ठगी

किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पियूष कुलश्रेष्ठ की पत्नी मंजू कुलश्रेष्ठ की किडनी खराब हो गई थी। गंगनहर पटरी स्थित हिम्मस अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर पच्चीस लाख रुपया ठगी कर लिए लेकिन मरीज को ठीक कर नहीं पाए। जब इसके इलाज की जानकारी मांगी तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर मरीज व तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

थाना प्रभारी ने शिकायत पर जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने सभी8 आरोपों को निराधार बताया है।