Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

हिमाचल: हादसे में एचआरटीसी की बस पलटी, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बस हादसे का शिकार हो गई। ठियोग के छैला के पास एचआरटीसी की बस सड़क धंसने की वजह से पलट गई। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, तहसील कोटखाई के देवगढ़ पंचायत के बाग कुफर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क धंसने की वजह से पलट गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए हैं। हादसा वीरवार सुबह हुआ है। हादसे की सूचना के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना
नहीं है।

बस जराई से शिमला की ओर जा रही थी। बस नंबर एचपी 03 बी 6053 के दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img