जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: अयोध्या में होने वाले भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दू जागरण मंच व संघ स्वंयसेवकों ने शुक्रवार से निधि समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वंयसेवकों ने घर-घर जाकर निधि का संग्रह किया।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होना है। मंदिर निर्माण में देश के लोगों की हिस्सेदारी हो इसके लिए हिन्दू जागरण मंच व संघ के स्वंयसेवकों ने श्री राम मंदिर निधि समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दस दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्वंयसेवक घर घर जाकर धन का संग्रह करेंगे। जिसे मंदिर निर्माण में दिया जायेगा।
स्वंयसेवकों ने कहा कि कहा कि भगवान श्री राम भारत के लोगों की आत्मा में बसे हुए है। देश का हर व्यक्ति उनके गुणों का अनुसरण करना चाहता है। आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम का एक भव्य मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए देश का प्रत्येक व्यक्ति कटिबद्ध है।
मंदिर निर्माण में उसका भी सहयोग हो ऐसी सभी की आशा है। इसलिए निधि समर्पण के माध्यम से हर घर का सहयोग मंदिर निर्माण कार्य में होगा। इस अवसर पर अमित झा, राज सिरोही, विष्णु गुप्ता, सन्नी गुप्ता, आयुष जैन, हरिओम, प्रमोद गोस्वामी, संदीप प्रजापति, विपिन धामा, देवेंद्र देव सिरोही, नितिन सिंघल, अमित धामा, दीपक शर्मा, पुष्पेंद्र, चेतन चंदेला, शिवा यादव, अजय शर्मा, कामेश्वर त्यागी, रॉकी शर्मा, जोगेंद्र धीर आदि मौजूद रहे।

