Home Uttar Pradesh News Saharanpur Saharanpur News: रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में एनआरएमयू समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत

Saharanpur News: रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में एनआरएमयू समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत

0
Saharanpur News: रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में एनआरएमयू समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: अंबाला मंडल के रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में एनआरएमयू समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में रेल कर्मचारियों ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया और सचिव पद पर अजय त्यागी तथा कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर को ऐतिहासिक जीत दिलाई। चुनाव की अध्यक्षता रेलवे इंजीनियर विभाग के खंड अभियंता एवं चुनाव अधिकारी मनीष धवन ने की।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 844 मतदाताओं में से 759 ने मतदान किया। इसमें सचिव पद के लिए अजय त्यागी को 338 मत मिले और उन्होंने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए भारी मतों से विजय हासिल की। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर ने 392 वोट प्राप्त कर सभी प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर दिया। नतीजों की घोषणा के बाद रेलवे इंस्टीट्यूट परिसर में जश्न का माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशियों का कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया।

एनआरएमयू समर्थित विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करने वालों में शाखा सचिव (मैन ब्रांच) कामरेड पर्रमजीत सिंह, शाखा अध्यक्ष (मैन ब्रांच) दुष्यंतर कुमार, शाखा सचिव (जंक्शन ब्रांच) कामरेड सुल्तान अहमद, शाखा अध्यक्ष (जंक्शन ब्रांच) कामरेड परविंदर सिंह, शाखा सचिव (केजेजीवाई यार्ड) कामरेड सुशील कुमार और शाखा अध्यक्ष (केजेजीवाई यार्ड) सुनील शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वी.के. गुप्ता, जे.के. त्यागी, राहुल कुमार, विनोद कुमार, उत्सव सेठ, मनोज कुमार, प्रताप सिंह, कुश्राग त्यागी, आमिर आलम, मोनिका गुप्ता, प्रीति, आशा गौरा समेत बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।