Home Uttar Pradesh News Baghpat हिस्ट्रीसीटर पुत्रों की धमकी देकर अपने घर का काम कराता था ब्रजपाल

हिस्ट्रीसीटर पुत्रों की धमकी देकर अपने घर का काम कराता था ब्रजपाल

0
हिस्ट्रीसीटर पुत्रों की धमकी देकर अपने घर का काम कराता था ब्रजपाल
बिनौली थाने पर पुलिस हिरासत में नितिन उर्फ मट्टू। 

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: पिचोकरा गांव में लोहे की फाली से वार कर ब्रजपाल की हत्या करने वाले आरोपी नितिन उर्फ मट्टू को पुलिस ने बागपत न्यायालय में पेश किया। इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि ब्रजपाल उसे अपने हिस्ट्रीसीटर पुत्रों की धमकी देकर अपने घर का कार्य कराता था। इसलिये ही उसने उसे मारा है।

विदित है कि पिचोकरा गांव में शुक्रवार की देर शाम नितिन उर्फ मट्टू पुत्र लोकेंद्र ने बिनौली थाने के हिस्ट्रीसीटर पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की हत्या के मुख्य आरोपी विक्की व सागर के पिता ब्रजपाल सिंह पुत्र कदम सिंह के सिर में लोहे की फाली से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

सूचना पर रात्रि में पहुचीं पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फाली भी बरामद कर ली थी। घटना के सबंध में मृतक के भाई ओमपाल सिंह ने थाने पर नितिन उर्फ मट्टू के नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसएसआई मुन्नेद्र सिंह ने घटना का खुलासा करते हुये बताया मृतक ब्रजपाल नितिन उर्फ मट्टू को टॉर्चर कर अपने घर का काम करता था काम न करने पर वह उसे अपने हिस्ट्रीसीटर पुत्रों से उसका दिमाग ठीक कराने की धमकी देता है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नितिन उर्फ मट्टू को बागपत न्यायालय में पेश किया जहॉ से उसे जेल भेज दिया गया।