Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Clean Toilet Challenge: कैसे पाएँ टोल प्लाजा से 1000 रुपये का इनाम? जानें पूरी प्रक्रिया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साफ-सफाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के महत्व को समझाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को शौचालय निर्माण और स्वच्छता पर जोर देने का संदेश दिया। इस पहल के तहत देश के कोने-कोने में शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता का माहौल बना है। अभियान के चलते कई दूरदराज के गाँवों में भी शौचालय बनकर उपयोग के लिए तैयार किए गए हैं।

वहीं, अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के तहत क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है। इसके तहत अगर आपको किसी भी नेशनल हाइवे पर बने टॉयलेट गंदे मिलते हैं, तो आप इनकी शिकायत कर सकते हैं और आपको इसके लिए इनाम भी मिलेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप कैसे इनकी शिकायत कर इनाम ले सकते हैं।

जरूर जान लें ये बातें

अगर आपको नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास मौजूद शौचालय गंदे मिलते हैं तो आप इनकी शिकायत एनएचआई के एप पर कर सकते हैं।

जांच में शौचालय गंदे मिलते हैं तो शिकायतकर्ता की कार में लगे फास्टैग में 1000 रुपये डाल दिए जाएंगे।

हर शौचालय की दिन भर में सिर्फ एक बार ही शिकायत मान्य होगी

आप इसका लाभ 31 अक्तूबर 2025 तक ले सकते हैं

कैसी फोटो ही होगी मान्य

अगर आप गंदे शौचालय की फोटो एप पर अपलोड कर रहे हैं तो जान लें कि यहां सिर्फ जियो टैग फोटो ही मान्य होगी। दरअसल, जियो टैग फोटो वो तस्वीर होती है जिसमें फोटो कहां पर ली गई है उसकी लोकेशन हो, फोटो पर तारीख नजर आए और साथ ही फोटो क्लिक करने का समय भी हो। जियो टैगिंग से फोटो को जीपीएस डाटा से लिंक किया जाता है और इससे मैप पर उसकी जगह आसानी से देखा जा सकती है।

कैसे शिकायत कर सकते हैं

स्टेप 1

अगर आपको किसी भी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मौजूद टॉयलेट गंदे मिलते हैं तो आप इसकी शिकायत ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए पहले ‘राजमार्गयात्रा’ एप को इंस्टॉल करें और एप अगर है, तो एक बार अपडेट कर लें, फिर इसी एप से आपको गंदे शौचालय की जियो टैग फोटो क्लिक कर यहां अपलोड करनी है।

स्टेप 2

इसके बाद आपको अपना नाम, कौन सी जगह पर दिक्कत पाई गई वो भरें, साथ ही अपनी गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर आदि भी यहां पर दें। फिर विभाग द्वारा इसकी जांच होगी और शिकायत सही पाए जाने पर आपको 1000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज मिलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img