जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अक्सर ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आते रहते हैं। वहीँ, इन दोनों सितारों की शादी के भी कयास लगाये जा रहे हैं। एक बार फिर से दोनों का वीडियो सामने आया है। जिसमे एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस वीडियो को देख फैंस की आखे फटी की फटी रह गयी हैं।

अभिनेता ऋतिक रोशन की इस वीडियो की बात करें तो एक्टर को छोड़ने के लिए सबा एयरपोर्ट तक आईं थीं और इस दौरान वहां से निकलने से पहले सबा ने ऋतिक को गुडबाय किस किया। वहीँ, सबा को ऋतिक रोशन ने कार के अंदर किस किया था। ये सारे नजारे पैपराजी के कैमरों में कैद हो गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए है। बता दें कि इस दौरान ऋतिक रोशन अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ उनकी टीम थी और सबा ने एक टीम मेंबर को भी हग किया था।
View this post on Instagram
बता दें कि ऋतिक और सबा पिछले साल से एक दूसरे के साथ हैं और उनके फैंस को दोनों की जोड़ी कमाल की लगती है। ऋतिक और सबा के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुई थीं जब उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय पहले डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था।