Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में जबरदस्त धमाका, प्रशांत विहार इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची दमकल की गा​ड़ियां

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके से धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, यहां पर एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, जानकारी लगते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है।

दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है।

वहीं, जानकारी में बताया गया है कि, अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने की सूचना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img