Home National News बीते 24 घंटे में 23 हजार से कम कोरोना के नए मामले, 244 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में 23 हजार से कम कोरोना के नए मामले, 244 लोगों की मौत

0
बीते 24 घंटे में 23 हजार से कम कोरोना के नए मामले, 244 लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को लेकर रविवार को राहत की खबर आई है। दरअसल, 199 दिनों बाद आज सबसे कम सक्रिय मरीज सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 22,842 नए मामले सामने आए हैं और 244 लोगों की मौत हुई है।

हालांकि इस दौरान 25,930 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,70,557 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 199 दिनों में सबसे कम है।