Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

ख्वाजा हजरत मैनुद्दीन चिश्ती की याद में कुरान ख्वानी कर मांगी दुआएं

  • सफर के दौरान कैराना में हजरत मैनुद्दीन चिश्ती ने किया था आराम
  • हजरत मैनुद्दीन चिश्ती ने रखी थी छड़ी, उस मैदान का पड़ा छड़ियान

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: अजमेर शरीफ के रहने वाले ख्वाजा हजरत मैनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह आलेही की याद में पालिका चेयरमैन ने उनकी मीनार के पास कुरान ख्वानी कर उनकी मगफिरत के लिए दुआ कराई।

धार्मिक स्थल अजमेर शरीफ के रहने वाले बड़े पीर ख्वाजा हजरत मैनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेही ने सैकड़ों साल पहले सफर करते समय कैराना के छड़ियान के मैदान में रात के समय आराम किया था। बताया गया है कि हजरत मैनुद्दीन चिश्ती ने छड़ियान के मैदान में अपनी छड़ी को खड़ा किया था।

तभी से उस मैदान का नाम छड़ियान का मैदान रख दिया गया था। कैराना के मरहूम सांसद मुनव्वर हसन ने 1988 में छड़ियान के मैदान के निकट हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती की याद में एक मीनार बनवाई थी। मंगलवार को पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कैराना के गणमान्य लोगों एवं सभासदों के साथ हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती की मीनार के पास कुरान ख्वानी कर उनकी मगफिरत के लिए दुआएं मांगी।

मुंशी अनवर ने बताया कि अजमेर शरीफ में ख्वाजा हजरत मैनुद्दीन चिश्ती की मजार मौजूद हैं। 8 फरवरी से अजमेर में मेले का कूल शुरू हो गया था। हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती का कैराना से लगाव रहा हैं। उनकी याद में यहां पर एक मीनार बनाई गई हैं। लेकिन चुनाव की वजह से उनकी मीनार के पास कार्यक्रम नहीं किया जा सका था।

इस दौरान वार्ड सभासद राशिद उर्फ पोती, मेहरबान अंसारी, शाहिद हसन, गय्यूर, महबूब, दानिश, वाजिद हसन, सालिम व मुंशी अनवर, मोहसिन, पीरजी तौसीफ, वसीम मीर साहब, खुरशेद नंबरदार, चौधरी मतलूब व बिलाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img