Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

भारत ने दिया 327 रन का लक्ष्य, दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 327 रनों का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए। कोहली जन्मदिन पर वनडे इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय है।कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ही ऐसा कर पाए थे।

आज रविवार को विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत अंक तालिका में पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है।

भारतीय टीम एक बार फिर बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। 326 रन बनाने के बाद भारत ने 35 रन पर दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को आउट किया। वह छह गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब डुसेन के साथ क्लासेन क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 37/3 है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों का ही प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम ने लगातार सात मुकाबले जीते हैं, वहीं साउथ अफ्रीका को सात में से छह मैचों में जीत मिली है। दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री ले चुकी हैं। भारत यदि इस मुकाबले को जीत लेता है तो उसका अंकतालिका में टॉप पर रहना सुनिश्चित हो जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट विश्व कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने 3 और भारत ने 2 मुकाबले जीते हैं। वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच खेले गए 90 मैचों में से भारत ने 37 और साउथ अफ्रीका ने 50 जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले बेनतीजा रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img