Home Uttar Pradesh News Shamli मतदान केंद्रों पर असुविधाओं को दूर करने के निर्देश

मतदान केंद्रों पर असुविधाओं को दूर करने के निर्देश

0
मतदान केंद्रों पर असुविधाओं को दूर करने के निर्देश
  • उप जिलाधिकारी विशु राजा ने किया केंद्रों का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विशु राजा ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बा ऊ न स्थित डीएवी इंटर कालेज में 6 बूथ बनाए गए हैं जिनके लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व करोना प्रोटोकल के तहत वोटरों के बीच दूरी के लिए पर्याप्त जगह आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में डीएवी इंटर कालेज में गेट के बाहर बने नाले पर स्लेव डलवाने के निर्देश दिए जिससे कि दो गेट बनाए जा सके। इसके अलावा मालैंडी के जनता इंटर कालेज में रैम्प ऊं चा होने के कारण दोबारा से बनाने तथा रंगाई पुताई व बूथ लेखन दोबारा कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में उप जिला अधिकारी विशु राजा ने बताया कि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है जिसमें मिली खामियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं।