Home Uttar Pradesh News Saharanpur पॉलीथिन के खिलाफ अभियान में 70 दुकानों की जांच

पॉलीथिन के खिलाफ अभियान में 70 दुकानों की जांच

0
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान में 70 दुकानों की जांच
  • 21 दुकानों पर मिला प्रतिबंधित पॉलीथिन, 24 हजार जुर्माना

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: स्वास्थय विभाग की टीम ने आज प्रवर्तन दल को साथ लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। एक फैक्ट्री सहित 70 से अधिक दुकानों की जांच की गयी और प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद होने पर 21 दुकानदारों से 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम द्वारा जनता रोड, माहीपुरा चौक, सब्जी मण्डी जामा मस्जिद क्षेत्र, बेहट बस स्टैण्ड व चक देवली आदि क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया।एक फैक्ट्री सहित 73 दुकानों की जांच की गयी। 21 दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाया गया। जिस पर उक्त दुकानदारों पर 24 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

निगम अधिकारियों व प्रवर्तन दल ने दुकानदारों से अपील कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करें। इसका उपयोग पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बहुत हानिकारक है। दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया गया तो भारी जुर्माना लगाया जायेगा। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी बी एस नेगी, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, अमरीश, राजेश, सुधाकर, नीरज, मनोज, महेश राणा व अमर ज्योति के अलावा प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।