Home Uttar Pradesh News Meerut आईपीएल की तैयारी पूरी, घर से रवाना हुए प्रियम

आईपीएल की तैयारी पूरी, घर से रवाना हुए प्रियम

आईपीएल की तैयारी पूरी, घर से रवाना हुए प्रियम

मुंबई में टीम के साथ शामिल हुए अंडर-19 कैप्टन प्रियम गर्ग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सितंबर में शुरू होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए शहर के होनहार खिलाड़ी प्रियम गर्ग ने कम कस ली है। शुक्रवार को प्रियम अपने घर से रवाना हो गए हैं।

बता दें कि अंडर-19 टीम के कप्तान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे। 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल में मेरठ के दो नहीं बल्कि तीन सितारे इस बार खेलते नजर आएंगे।

इस बार मेरठ की गेंदबाजी ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी भी आईपीएल में देखने को मिलेगी। भुवनेश्वर कुमर और करण शर्मा की गेंदबाजी के बाद अब प्रियम गर्ग आईपीएल में छक्के चौके लगाएंगे।

किला परीक्षितगढ़ निवासी प्रियम अपने निवास से शुक्रवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। जहां वह टीम के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए।

प्रियम गर्ग ने सोशल मीडिया पर रवानगी की तस्वीरें साझा की। जिसमें उनके रवाना होने से पहले उनकी बहन ने तिलक किया। बता दें कि प्रियम को सनराजर्स हैदराबाद ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा है। मुंबई से यूएई के लिए हैदराबाद की टीम जल्द ही रवाना होगी।

वहीं, मेरठ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी मुंबई पहुंचकर टीम को ज्वाइन कर लिया है। इसके अलवा करण शर्मा चेन्नई के लिए खेलेंगे।