Home Janwani News Videos जनवाणी न्यूज़ टॉप-20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 16 अक्टूबर 2022

जनवाणी न्यूज़ टॉप-20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 16 अक्टूबर 2022

0
जनवाणी न्यूज़ टॉप-20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 16 अक्टूबर 2022


01.. भाजपा ने दिल्ली के रामलीला मैदान से फूंका एमसीडी चुनाव का बिगुल। नड्डा ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला।

दिल्ली रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी का पंच परमेश्वर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हो रहा है। इस कार्यक्रम को दिल्ली नगर निगम एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा का शंखनाद माना जा रहा है।

01 DELHI NADDA


02.. मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने लगाई फांसी। बॉलिवुड में फिर से मचा हड़कंप।

मशहूर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर अब हमारे बीच नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बता दें कि वैशाली पिछले काफी वक्त से इंदौर में रह रही थीं। बताया जा रहा कि वैशाली ने अपने आवास में ही आत्महत्या की है।

02 VAISHALI


03.. मैक्सिको में हथियारबंद शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग। सिटी मेयर सहित 12 लोगों की मौत।

मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने ट्विटर के माध्यम से दी है।

03 MAXIKO 1

 


04.. एकनाथ शिंदे ने उद्धव के परिवार में लगाई सेंध। अब चाचा के खिलाफ प्रचार करेंगे निहार ठाकरे।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के परिवार में भी तगड़ी सेंधमारी की है। जानकारी के मुताबिक, दिवंगत बाल ठाकरे के पोते निहार ठाकरे उपचुनाव में चाचा उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

04 NIHAR

 


05.. करंट की चपेट में आए चार कांग्रेसी कार्यकर्ता। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ हादसा।

कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पदयात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता करंट की चपेट में आ गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

05 CONGRESS


06.. शिवराज सिंह चौहान पर बरसे पूर्व सीएम कमलनाथ। कहा- घोषणावीर बन चुके हैं एमपी के मुख्यमंत्री।

एमपी के छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 18 साल में शिवराज सिंह चौहान 20 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। वे घोषणावीर बन चुके हैं।

06 MP KAMALNATH


07.. हाजीपुर में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस। साइकिल सवार के चलते खाई में लुढ़की कार।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर में उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के काफिले में अचानक एक साइकिल सवार घुस गया। जिससे गाड़ी सड़क से उतर गई।

07 PASHUPATI PARAS


08.. पंचतत्व में विलीन कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट। जम्मू के बनतालाब में हुआ अंतिम संस्कार।

कश्मीर संभाग के शोपियां में आतंकी गोली का शिकार हुए कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट का अंतिम संस्कार आज जम्मू के बनतालाब में किया गया। बड़े भाई के बेटे शुभम ने मुखाग्नि दी।

08 JAMMU


09.. गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की हुई पिटाई। युवक ने बेरहमी से मारा, कान का पर्दा फटा।

हाउसिंग सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले थम नहीं रहे हैं। इस बार नोएडा के बजाय गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन की पैराडाइज सोसायटी में तैनात सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि गार्ड के कान का पर्दा फट गया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

09 GZB GUARD


10.. हावड़ा में कार से दो करोड़ से अधिक की नकदी जब्त। हीरे और सोने के गहने भी बरामद।

पश्चिम बंगाल में अवैध नोटों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। अब पुलिस को जांच के दौरान कोलकाता से सटे हावड़ा के शिवपुर इलाके में एक कार से करीब 2.20 करोड़ रुपये की नकद मिला है। साथ ही कार से सोने, चांदी और हीरे के भारी मात्रा में गहने भी बरामद किए गए हैं।

10 WEST BENGAL


11.. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान। बोले, अंबेडकर के 22 वादों को सभी अपने जीवन में अपनाएं।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने डॉ आंबेडकर के 22 प्रतिज्ञाओं का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एक बौद्ध के रूप में उन्हें उन पर गर्व है।

11 RAMDAS ATHAWALE


12.. राहुल गांधी के बुलावे पर कर्नाटक गए अशोक गहलोत। कम नहीं हो रही आलाकमान से तकरार!।

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के अंदर कलह जारी है। बताया जा रहा है कि अचानक राहुल गांधी ने अशोक गहलोत ने तलब कर लिया है।

12 ASHOK GAHLOT


13.. दूसरे दिन पीईटी की दूसरी पाली में 67 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित। लखनऊ से एक सॉल्वर गिरफ्तार।

पीईटी के दूसरे दिन दूसरी पाली में 67 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र आउट होने की अफवाह भी उड़ी। वहीं, लखनऊ से पुलिस ने एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया है।

13 LUCKNOW


14.. सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत। भतीजा घायल, बुझ गया घर का इकलौता चिराग।

मेरठ से सहारनपुर जा रहे भाजपा नेता गौरव चौहान की देवबंद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे उनके भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं भाजपा नेता की मौत से घर में कोहराम मचा है।

14 MEERUT GAURAV CHAUHAN


15.. सीसीएसयू के रुस्तम-ए-दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में लगी आग। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्विद्यालय स्थित रुस्तम-ए-दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। स्टेडियम की पहली मंजिल से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।

15 CCSU


16.. अध्यक्ष चुनाव में मतदान करने कांग्रेसी रवाना हुए लखनऊ। प्रदेश मुख्यालय पर होगा गोपनीय मतदान।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग लेने के लिए मेरठ से कांग्रेसी पदाधिकारी रविवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कई पीसीसी सदस्य लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

16 MEERUT


17.. शामली में दूसरे दिन भी पहली पाली में पकड़े गये दो सॉल्वर। पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ।

शामली में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में दो सॉल्वर पकड़े गये हैं। वीवी पीजी कॉलेज और बीएसएम स्कूल में गेट पर तलाशी के दौरान दो युवक पकड़े गए हैं। जो मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे।


18.. शहंशाह-ए-जादू ओपी शर्मा का निधन। कैंसिल हुआ अंतिम दिवसीय आयोजन।

मायानगरी के बेताज बादशाह जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार की देर रात निधन हो गया। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले जादूगर ओपी शर्मा का मेरठ से गहरा नाता रहा। उनके निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। ओपी शर्मा जूनियर मेरठ में लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। देर रात पिता की मृत्यु की सूचना पर अंतिम दिवसीय शो कैंसिल कर दिए गए और पूरी टीम कानपुर के लिए रवाना हुई।

18 OP SHARMA


19.. पुलिस की घेराबंदी से अपहृत कारोबारी को छोड़कर भागे बदमाश। दो करोड़ की मांगी थी फिरौती।

बुलंदशहर के खुर्जा से अपहृत कारोबारी राजकुमार आहूजा को पुलिस ने रात तीन बजे हापुड़ से सकुशल बरामद कर लिया है। बताया गया है कि शनिवार सुबह आहूजा को खुर्जा से अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस की घेराबंदी से बदमाश आहूजा को हापुड़-बुलंदशहर मार्ग पर छोड़कर फरार हो गए।

19 BULANDSHAHAR


20.. दिल्ली के शादीपुर में हिंदू लड़के की हत्या। इलाके में फैला तनाव, मुस्लिम युवकों ने की हत्या!।

दिल्ली के शादीपुर में एक युवक की हत्या के बाद तनाव पैदा हो गया है। शादीपुर निवासी नितेश नाम के युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई। हत्या का आरोप मुस्लिम समुदाय के लड़कों पर लगा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की पहचान उफीजा, अदनान और अब्बास के रूप में हुई है।

20 DELHI MURDER