01.. हिमाचल विधानसभा चुनवा में सभी दलों ने कसी कमर। कांग्रेस और ‘आप’ से भाजपा को मिली चुनौती।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने 46 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

02.. भारत के पाकिस्तान दौरे का फैसला करेगा गृह मंत्रालय। खेल मंत्री बोले- खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी।
भारतीय टीम के अगले साल पाकिस्तान जाने को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका फैसला गृह मंत्रालय करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है।

03.. चीन और पाकिस्तान को मिला बड़ा झटका। रूस ने पीओके और अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा।
रूस व भारत के ऐतिहासिक दोस्ती कई मौकों पर खरी उतरी है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक द्वारा जारी एक नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया गया है। इस खबर से चीन और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।

04.. मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने पर मायावती का तंज। बोलीं- बुरे वक्त में दलितों को बलि का बकरा बनाती है कांग्रेस।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि कांग्रेस अपने बुरे समय में ही दलितों को आगे करती है और उन्हें बलि का बकरा बनाती है। यह उनका छलावा है।

05.. देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनेगी दीपावली। फुलझड़ियों से की जाएगी बाबा की आरती।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले 24 अक्टूबर को दीपावली मनेगी। गर्भगृह में अन्नकूट होगा। 56 भोग लगाए जाएंगे। भस्म आरती के साथ ही संध्या आरती में फुलझड़ियां जलाई जाएंगी। 25 अक्टूबर को ग्रहण होने से पूजन-अभिषेक नहीं होगा।

06.. गाजियाबाद में हार्ट अटैक से जिम ट्रेनर की मौत। कुर्सी पर बैठे-बैठे पल भर में उखड़ गई सांसें।
गाजियाबाद के साहिबाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुर्सी पर बैठे जिम ट्रेनर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह पूरा घटनाक्रम जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

07.. इंडोनेशिया में सभी सिरप प्रतिबंधित। किडनी की समस्या से हो चुकी है 99 बच्चों की मौत।
इंडोनेशिया सरकार ने देश में सभी सिरप और सारी लिक्विड दवाएं प्रतिबंधित कर दी हैं। पिछले कुछ महीनों में में किडनी की समस्याओं से 99 बच्चों की मौत हुई थी। इसी को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

08.. मेडेन फार्मा के दूसरे सिरप की भी जांच के आदेश। अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट्स की भी होगी जांच।
मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के सिरप से गाम्बिया में कथित तौर पर 66 बच्चों की मौत के मामले में अब राज्यों के ड्रग्स रेगुलेटर भी अलर्ट हो गए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश सहित दक्षिण भारत के कुछ राज्यों के ड्रग्स रेगुलेटर ने ड्रग्स इंस्पेक्टर को कहा है कि मेडेन कंपनी की जो भी सिरप हैं, उसके सैंपल की जांच करें साथ ही दूसरी कंपनियों के सिरप के सैंपल की जांच करें।

09.. भोपाल के महिला थाने में एसआई की गोद भराई का हुआ आयोजन। गुब्बारों और फूलों से सजाया गया थाना।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के महिला थाने में एसआई की गोद भराई का आयोजन हुआ। थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। स्टाफ ने ही मां, बहन, सहेली और रिश्तेदारों की भूमिका निभाई। महिला थाने में पदस्थ एसआई करिश्मा राजावत ने टीआई अनीता धुर्वे को चाइल्ड लीव के लिए आवेदन दिया था। टीआई ने ना सिर्फ लीव स्वीकृत की बल्कि थाने में ही गोद भराई की रस्म भी कराई।

10.. राजू पाल हत्याकांड मामले में पेशी पर पहुंचे माफिया अतीक। बीती रात में ही लाया गया लखनऊ।
माफिया अतीक अहमद को विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में आज कोर्ट में पेश किया गया। मीडिया से बातचीत में अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की। अतीक को कल रात ही लखनऊ लाया गया है।

11.. यूपी कोऑपरेटिव बैंक के फंड ट्रांसफर केस में दो गिरफ्तार। रिटायर्ड अफसर की मिलीभगत से किया गया था खेल।
यूपी कोऑपरेटिव बैंक में 146 करोड़ रुपये के हुए ट्रांसफर का खुलासा हो गया है। मामले में 74 करोड़ रुपये भूमि सागर कंस्ट्रक्शन के खातों में जमा किए गए थे। साइबर टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक बैंक का रिटायर अफसर आरएस दुबे व भूमि सागर कंस्ट्रक्शन का मालिक है।

12.. ओखला तेहखंड में 25 मेगावाट का बिजली संयंत्र शुरू। गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन।
दिल्ली में ओखला तेहखंड में एमसीडी द्वारा तैयार 25 मेगावाट क्षमता के बिजली संयंत्र का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संयंत्र प्रतिदिन लगभग 2000 मीट्रिक टन कचरे का प्रबंधन करेगा। इस संयंत्र द्वारा 25 मेगावाट हरित ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

13.. राजस्थान सरकार के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने खोला मोर्चा। 10 सूत्रीय मांगों के लिए अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन।
राजस्थान के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों के लिए वे सड़कों पर उतर आए हैं। सैकड़ों कर्मचारियों ने अर्द्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन किया है।

14.. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बड़ा दावा। भाजपा के संपर्क में हैं नीतीश, जदयू ने किया खारिज।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग होती है तो वह उसके साथ फिर से गठजोड़ भी कर सकते हैं। वहीं जदयू ने इस बात को भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया है।

15.. मेरठ के किसान मेले में उमड़ी भारी भीड़। लाल भिंडी ने लुभाया तो, अचार वाली आंटी की खूब हो रही तारीफ।
मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के तीसरे दिन भी किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। किसान मेले में लाल भिंडी लुभा रही है तो अचार वाली आंटी की खूब तारीफ हो रही है।

16.. मेरठ में पकड़ा गया भारी मात्रा मावा। खाद्य विभाग के अधिकारियों को मावे में मिली दुर्गंध।
दीपावली पर बन रही मिठाई को लेकर बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग और पुलिस ने करीब 40 कुंतल मिलावटी मावा बरामद किया है। पुलिस ने 4 लाेगों को हिरासत में भी लिया है। बताया गया है कि शहजाद ने पाउडर से मिलावटी मावा तैयार किया और इसे मेरठ शहर में ही सप्लाई करना था। खाद्य विभाग के अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मावे का सैंपल लेकर नष्ट कराया जा रहा है। मावे में दुर्गंध की पुष्टि हो चुकी है।

17.. राज्यपाल ने सराहा मेरठ की बेटियों का हुनर। छात्राओं ने आनंदीबेन पटेल को दिखाई अपनी पेटिंग।
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की छात्राओं की कलाकारी को राज्यपाल ने सराहा। छात्राओं ने राज्यपाल को अपनी चित्रकारी दिखाई। 17 देशों के राजदूतों के साथ राज्यपाल ने बेटियों के द्वारा बेकार वस्तुओं से बनाई गई कलात्मक वस्तुओं को देखा।

18.. मेरठ में बीच सड़क हुई अंधाधुंध फायरिंग। पति-पत्नी समेत 3 को गोली मारी, हालत गंभीर।
मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र में अम्हेड़ा के टीनू गुर्जर चौक के पास बुधवार की देर रात एक युवक शिवम ने बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है। आसपास के लोगों ने रात में ही आरोपी को पकड़ कर जमकर धुनाई की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया।

19.. सपा विधायक नाहिद हसन चित्रकूट जेल से कैराना कोर्ट पहुंचे। नाहिद समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी।
चित्रकूट जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन बंदी रक्षक की गाड़ी से शामली जिले के कैराना कोर्ट पहुंचे। बंदी रक्षक गाड़ी से उतरते समय मौके पर मौजूद समर्थकों ने नाहिद हसन जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया।

20.. मेरठ में नहीं घट रहा प्रदूषण, देश में दूसरे नंबर पर बरकरार। बागपत जिला आया तीसरे नंबर पर।
मेरठ में वायु प्रदूषण कम नहीं होने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ 286 एक्यूआई के साथ प्रदूषण में देश के 167 शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर है। शहर में गंगानगर 305 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। जयभीमनगर में एक्यूआई 279 और पल्लवपुरम में 232 रहा। तो वहीं बागपत तीसरे नंबर पर आ गया।


