Home Uttar Pradesh News Bijnor जलालपुर काजी में अवैध खनन करते एक जेसीबी व दो डंपर जब्त

जलालपुर काजी में अवैध खनन करते एक जेसीबी व दो डंपर जब्त

0
जलालपुर काजी में अवैध खनन करते एक जेसीबी व दो डंपर जब्त
  • एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक ने की कार्रवाई, अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गांव जलालपुर काजी में मिट्टी का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और दो डंपर प्लेसर रंगे हाथ पकड़े और पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अवैध खनन पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ग्राम जलालपुर काजी में मिट्टी का अवैध खनन करने वाले स्थान पर छापा मारा।

मौके से एक जेसीबी तथा दो डम्पर प्लेसर को रगें हाथों पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही अमल में जाएंगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

25 4

उन्होंने बताया कि जब्त की गई एक जेसीबी तथा दोनों डम्पर प्लेसर को पुलिस के सुपुर्द करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इस अवसर उनके साथ नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा अन्य स्टाफ के लोग मौजूद थे।