Home Technology News Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

0
Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जियो का नया ₹339 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो वैल्यू-फॉर-मनी चाहते हैं। इसमें रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी कैलेंडर मंथ वैलिडिटी है। इसके अलावा, जियो इस प्लान के साथ गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 5TB (5000GB) क्लाउड स्टोरेज भी दे रहा है, जिससे यह प्लान बाजार में सबसे अनोखा बन जाता है।

कैलेंडर मंथ वैलिडिटी क्या है?

ज्यादातर रिचार्ज प्लान 28 दिनों के होते हैं, जिससे साल में लगभग 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। लेकिन इस ₹339 वाले प्लान में कैलेंडर मंथ वैलिडिटी दी गई है। इसका मतलब है कि अगर आप महीने की 1 तारीख को रिचार्ज करते हैं, तो अगला रिचार्ज अगली महीने की 1 तारीख को ही होगा, चाहे महीने में 30 या 31 दिन हों। इससे बार-बार रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाती है।

डेटा और कॉलिंग के फायदे

इस प्लान में रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 Kbps हो जाती है। इसके अलावा, देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 मुफ्त SMS की सुविधा भी उपलब्ध है। प्लान में अतिरिक्त ₹14.95 का टॉकटाइम बैलेंस भी शामिल है।

₹339 बनाम ₹349 – कौन सा बेहतर है?

  • जियो ने ₹339 वाला प्लान अपने ₹349 वाले लोकप्रिय प्लान के विकल्प के रूप में पेश किया है। दोनों में मुख्य अंतर इस प्रकार है:
  • ₹339 प्लान: पूरे महीने की वैलिडिटी, सस्ता दाम, सामान्य यूजर्स के लिए बेस्ट।
  • ₹349 प्लान: 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस। भारी इंटरनेट यूजर्स के लिए बेहतर।

डिजिटल फायदे

इस प्लान के साथ उपयोगकर्ताओं को कई डिजिटल लाभ भी मिलते हैं:

  • एआई एक्सेस: गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन।
  • क्लाउड स्टोरेज: जियोएआई क्लाउड में 5000GB (5TB) तक का मुफ्त डेटा स्टोरेज।
  • एंटरटेनमेंट: जियोटीवी और अन्य जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here