Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मिलावटी खाद का किया भंडाफोड़, गोदाम सील

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लंढौरा में एक कीटनाशक की दुकान पर छापा मारकर लोकल फैक्ट्री में बनी डीएपी को इफ्को के बोरे में भरे जाने का मामला पकड़ा है। मौके से डेढ़ सौ से अधिक इफ्को के बोरे मिले हैं। गोदाम मालिक मौके से भाग निकला। जेएम ने गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने बताया कि पिछले दिनों वह क्षेत्र में धान की क्राप कटिग के दौरान गई थी। इस दौरान कई जगह किसानों ने शिकायत की थी कि इस बार क्षेत्र में किसी तरह की अतिवृष्टि, ओलावृष्टि नहीं हुई है। कीटों का प्रकोप भी कम रहा, लेकिन फसल का उत्पादन कम रहा है।

कई किसानों ने नकली कीटनाशक एवं खाद बेचे जाने की भी शिकायत की। इस बीच शनिवार को जेएम नमामि बंसल को सूचना मिली कि लंढौरा में एक गोदाम में स्थानीय फैक्ट्री की डीएपी को इफ्को के बोरे में भरा जा रहा है। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा मारा तो उस समय बोरों में खाद को भरा जा रहा था।

अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जेएम ने यहां से 150 से अधिक खाली बोरे भी बरामद किए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में यहां पर डीएपी खाद रखी हुई थी। जेएम ने बताया कि लोकल फैक्ट्री से खाद के लिए सात सौ का बोरा खरीदकर 1400 रुपये में बेचा जा रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img