Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

गंग नहर में कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा का शव बरामद

 

जनवाणी  संवाददाता  |

भोपा:  थानाक्षेत्र के निरगाजनी झाल के पुल से स्नातक की छात्रा ने गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने नहर पुल पर मिले स्कूली बैग के आधार पर छात्रा की पहचान कर परिजनों को सूचित किया था। तभी से परिजन ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश में लगे हुए थे। छोटी कश्ती के सहारे जान जोखिम में डालकर छात्रा के शव को गहरे पानी में तलाश जा रहा था।आठ दिन बाद छात्रा का शव घटनास्थल से लगभग छः किलोमीटर दूर बेलडा पुल से आगे बरामद हो गया। परिजनों द्वारा बिना किसी पुलिस कार्यवाही के शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

WhatsApp Image 2022 03 03 at 4.34.11 PM

थानाक्षेत्र के कालेज में पढ़ने वाली गांव योगेंद्र नगर निवासी स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने निरगाजनी झाल गंग नहर के पुल से विगत बृहस्पतिवार की देर शाम छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल पर मिले स्कूली बैग में आधार कार्ड, बैंक पासबुक बुक कापी किताब व मोबाइल के आधार पर छात्रा की पहचान कर परिजनों को सूचना दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि छात्रा सुबह स्कूल में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।घर में किसी तरह का कोई मनमुटाव आदि भी नहीं था।

परिजन तभी से ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शव तलाश कर रह थे। गरीब परिवार होने की वजह से उनकी कोई विशेष सहायता भी नहीं कर पा रहा था।परिजन ग्रामीणों व छोटी कश्ती के सहारे जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में छात्रा के शव की लगातार तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह घटना स्थल से लगभग छः किलोमीटर दूर गांव बेलडा के पास नहर से छात्रा का शव बरामद हो गया।

परिजनों द्वारा बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्रा ने किन परिस्थितियों में घर व स्कूल से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर जाकर निरगाजनी गंग नहर झाल से कूदकर क्यों आत्महत्या की। ऐसे कौन से कारण थे। जिन्होंने छात्रा को आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठाने को मजबूर कर दिया इस प्रश्न के लिए सभी निरुत्तर बने हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img