Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कैराना के युवक की मौत

  • शामली आ रहा था काम से, पशु पैंठ के निकट हुई दुर्घटना
  • सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड स्थित पशु पैंठ के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कैराना कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खैलकलां निवासी सलमान पुत्र महमूद सोमवार को अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शामली आ रहा था। जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड स्थित पशु पैंठ के निकट पहुंचा तो इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक अपना संतुलन खो बैठा और बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया।

जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भोज दिया।

कोतवाली प्रभाारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ली गई है, जबकि उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img