- डोर-टू-डोर मांगे वोट, मिल रहा समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा सीट के प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा का शारदा रोड पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेन्द्र गुप्ता ने लोगों से जीत की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के अनेक कार्यक्रम रहे। उन्होनें सुबह नौ बजे फूलबाग मण्डल स्थित बलवंत नगर में भ्रमण कार्यक्रम किया। इसके बाद वह अपने भ्रमण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंगल पाण्डेय नगर गए। दोपहर 12 बजे शारदा रोड से भव्य रोड शो निकाला जिसमें दिल्ली के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता शामिल हुए।
रोड शो शारदा रोड स्थित पुष्पांजली साड़ी प्रतिष्ठान से होते हुए झंडेवाला कबाड़ी बाजार, सराफा बाजार, कागजी बाजार, लाला के बाजार होते हुए मुकंदी देवी धर्मशाला पर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान बजेंद्र गुप्ता और भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा के स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यकर्ता तथा लोगों की भारी भीड़ जुटी, लोगो ने पुष्प वर्षा करके अपने प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया, यह रोड शो करीब दो घंटे तक चला।
इसके बाद दो बजे कमल दत्त शर्मा मॉडर्न प्रोसेस हाउस मकनपुर, मेरठ टेक्सटाइल यूनियन में जन संपर्क किया बागपत रोड स्थित शिव मंदिर माता का बाग गए। वार्ड-29 स्थित पूर्वा मुफ्तियान लोधो वाली गली गए और वहा जनसंपर्क किया।
इस मौके पर पार्षद राजीव गुप्ता काले, संजय शर्मा, सुनील अग्रवाल, अजय गुप्ता अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह, विशाल वर्मा, विकास मित्तल, प्रदीप गुप्ता श्याम साड़ी वाले, संजीव महेश्वरी, हरी किशन गुप्ता, पूर्व पार्षद राकेश गौड़, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।

