नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। बताया जा रहा है कि पोस्ट में उन्होंने फिल्म मेकर संजय लीली भंसाली की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली की प्रशंसा की है और उन्हें ‘भगवान और लीजेंड’ भी कहा है। बता दें कि, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि कैसे वह फिल्म निर्माता द्वारा दी गई भूमिकाएं और नंबर नहीं ले सकीं।

इस नोट में कंगना ने लिखा, “एक कलाकार के रूप में मैं संजय लीला भंसाली की गहराई से प्रशंसा करती हूं, वह कभी भी सफलता या महिमा का दिखावा नहीं करते… वह इस समय फिल्म उद्योग में रहने वाले सबसे सच्चे कलाकार हैं।

मैं किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानती जो सिनेमा से इतना प्यार करता हो और अपने जुनून से इतना प्रेरित हो। सबसे बढ़कर वह अपने काम से काम रखते है, वह लीजेंड है। मैं सिर्फ संजय सर से प्यार करती हूं प्यार।”



