Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

Kareena Kapoor:करीना कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 25 साल, जब वी मेट को लेकर की शाहिद कपूर की तारीफ

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉटकाम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। करीना कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक शानदार फिल्में बनाई हैं। अब हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इसका जश्न मनाने के लिए उनके नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत की गई है। इस फेस्टिवल की शुरूआत 20 सितंबर से होगी और सितंबर तक इसका समापन होगा। जिसमें करीना की कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसी बीच, अभिनेत्री ने एक इंट्रव्यू के दौरान अपनी चर्चित फिल्म जब वी मेट को लेकर बातचीत की।

बेबो की फिल्म जब वी मेट को रिलीज हुए 17 साल बीत चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की अक्सर चर्चा होती रहती है। इसमें बेबो ने गीत का किरदार अदा किया था, जिसे लोग बहुत पंसद करते हैं। ब्रूट को दिए साक्षात्कार में करीना कपूर से इसी फिल्म को लेकर पूछा गया कि उन्हें इस फिल्म और गीत के किरदार में सबसे ज्यादा क्या पसंद है।

करीना कपूर ने कहा

अपने जवाब में करीना कपूर ने पलक झपकने से पहले कहा कि सब कुछ। करीना ने आगे कहा कि गीत एक महत्वाकांक्षी इंसान थीं और हर कोई उसकी तरह जीना और बनना चाहता था। मालूम हो कि करीना का किरदार एक पंजाबी लड़की का होता है, जो एक दिन ट्रेन में आदित्य नाम के बिजनेसमैन से मिलती हैं, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।

करीना ने की शाहिद की तारीफ

फिल्म जब वी मेट में शाहिद कपूर ने आदित्य का रोल किया था। करीना कपूर ने इस बातचीत में शाहिद की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने फिल्म में बढ़िया काम किया। उन्होंने आगे कहा कि वाकई में शाहिद के बिना फिल्म पूरी नहीं हो पाती। करीना ने यह भी कहा कि जब हाल ही में, उन्होंने जब वी मेट देखी तो लगा कि ये बड़ी खास फिल्म है।

इम्तियाज अली ने किया था निर्देशन

जब वी मेट का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और हिट साबित हुई थी। इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। जब वी मेट के बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब फिल्म में काम किया था। करीना कपूर अगली बार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इसे दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img