Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

हॉरर कॉमेडी ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी कैटरीना कैफ

CINEWANI


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 09 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। कैटरीना अपने पिछले ब्रेकअप से आहत थीं इसलिए वह जीवन में सुरक्षा चाहती थीं और विक्की के रूप में उन्हें वह सुरक्षा मिल गई। आलिया भट््ट की तरह अब कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी आ रही हैं। इस तरह की अटकलें उस वक्त लगना शुरू हुर्इं, जब उन्होंने खुद को लाइम लाइट से पूरी तरह दूर कर लिया है। वह न तो करण जौहर की 50 वीं बर्थडे पार्टी में नजर आर्इं और न किसी दूसरी पार्टी या एयरपोर्ट पर भी नजर आर्इं। कैटरीना कैफ सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ कर रही हैं। इसमें इमरान हाशमी पहली बार सलमान के अपोजिट मेन विलेन का रोल कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में ‘फोन भूत’ है, जिसमें वो सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट््टर के साथ दिखाई देंगी। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित कैटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी ‘फोन भूत’ 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। मालद्वीप में छुट््िटयां मनाकर कैटरीना कुछ समय पहले ही मुंबई लौटी हैं। उन्होंने श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। इस फिल्म का ऐलान पिछले साल के आखिर में हुआ था और इसे इस साल रिलीज किया जाना था लेकिन फिल्म अपनी रिलीज प्लानिंग में पिछड़ गई है और अब शायद इस साल क्रि समस पर फिल्म की रिलीज न हो सके। ‘मेरी क्रि समस’ में कैटरीना के अपोजिट विक्रम वेधा फेम साउथ स्टार विजय सेतुपति लीड रोल निभा रहे हैं। साउथ एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार भी फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। उनका एक महिला पुलिस अधिकारी का किरदार बतलाया जा रहा है।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img