Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

खेड़की निवासी सिपाही ने गोली मारकर मौत को लगाया गले

  • संभल जनपद के हयातनगर पुलिस चौकी में तैनात था सिपाही अंकित

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: संभल के हयात नगर पुलिस चौकी में तैनात क्षेत्र के ग्राम खेड़की निवासी सिपाही अंकित यादव ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली । सिपाही का शव पुलिस चौकी में बने सरकारी आवास में पड़ा मिला। सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया ।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की निवासी अंकित यादव वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे । वर्तमान में उसकी तैनाती संभल जनपद के हयात नगर थाना क्षेत्र की हयात नगर पुलिस चौकी चल रही थी। अंकित यादव पुलिस चौकी पर बने सरकारी भवन में ही रहते थे।

वर्तमान में फैंटम में ड्यूटी कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह ड्यूटी के बीच कमरे पर पहुचा था।अंकित के कमरे घुसने के कुछ ही देर बाद कमरे से आई फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी तथा पास में रहने वाले लोग उधर को दौड़ पड़े।

पुलिसकर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो अंकित लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी, तुरंत ही अंकित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात सिपाही द्वारा सरकारी आवास में सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा वह संभल के लिए रवाना हो गए । परिजनों की मानें तो अंकित की शादी की बात चल रही थी 4 दिन पूर्व ही वह छुट्टी काट कर ड्यूटी पर गया था। मंगलवार को मिली अमंगल सूचना से परिजनों का बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img