Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

खुर्जा के हार्डवेयर व्यापारी का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने किया किडनैप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके में कॉलेज रोड पर मोर्निंग वॉक के लिए निकले हार्डवेयर व्यापारी का शनिवार सुबह छह बजे अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। वहीं अपहरण की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक फिरौती को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है।

गोयनका कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार मथुरादास का कबाड़ी बाजार के पास हार्डवेयर का कारोबार है। पुलिस के अनुसार, राजकुमार शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कॉलोनी से अगली गली कॉलेज रोड पर कार सवार अज्ञात बदमाश आए और उनको जबरन उठा कर ले गए।

वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने शोर सुना, तभी लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों से बात कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img