Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Kisan Andolan 2024: किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, पंजाब में कई स्थानों पर ट्रैक जाम, ट्रेनों को रोका गया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को किसान चार घंटे 12 से चार बजे शाम तक देशभर में रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। खास कर पंजाब की यात्रा करने वाले लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल प्रशासन मुस्तैद है।

लुधियाना स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन किया। वहीं देवीदासपुरा में रेल ट्रैक बाधित किया। अबोहर और बठिंडा में भी किसानों का रेल ट्रैक पर धरना जारी है। उधर, लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया है।

सिरसा में किसान नेता नजरबंद
हरियाणा के सिरसा के किसान नेता मिठू सिंह ने अपने फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी कि उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। मिठू कंबोज ने वीडियो जारी कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 12 से चार बजे तक पूरे देश में रेल रोकने का आह्वान किया था। डबवाली में भी हरियाणा किसान एकता डबवाली के बैनर तले रेले रोकना था। मगर पुलिस ने सुबह ही घर में नजरबंद कर दिया। उधर, सिरसा में पुलिस बल, बैरिकेडिंग, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों को तैनात किया गया है।

शंभू बॉर्डर पर भी रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान
शंभू बॉर्डर पर किसान नेता रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। मोहाली रेलवे स्टेशन पर भी रेल ट्रैक पर किसान मौजूद हैं। ऐसा ही नजारा सरसिनी रेलवे ट्रैक पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि अंबाला के मोहड़ा रेलवे ट्रैक पर किसान नहीं पहुंचे हैं। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img