Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

लता मंगेशकर पूरी एक शताब्दी का नाम : नवाज देवबंदी

  • ऊपर वाले ने दिया था अपनी जादुई आवाज से लफ्जों को जिंदा कर देने का हुनर

जनवाणी संवाददाता  |

देवबंद: अपनी जादुई आवाज से लफजों को जिंदा कर देने वाली हिंदुस्तान की मायानाज गायिका लता मंगेशकर आज इस दुनिया को अलविदा कह गई। लेकिन वह अपनी उसी जादुई आवाज के जरीये हमेशा जिंदा रहेंगी। लता मंगेशवर पूरी एक शताब्दी का नाम है उनके निधन से केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरा देश दुखी है।

प्रख्यात शायर डा. नवाज देवबंदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के भी निधन पर गहरे दुख का इजहार करते हुए कहा कि लता जी का निधन गायिकी की दुनिया का सबसे बड़ा नुकसान है। लता मंगेशकर गायिकी का वह कोहिनूर थी जिसकी चमक कभी कम नहीं होगी।

डा. नवाज ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि करीब पंद्रह साल पहले लता जी से उनकी मुलाकात मुम्बई स्थ्ति उनके आवास पर हुई थी। उन्हें सादगी भरे जीवन से प्यार था। उनसे मिलकर यह महसूस ही नहीं हुआ कि वह एक ऐसे नायाब हीरे से मिल रहे हैं जिसका दुनिया में भी कोई सानी नहीं है।

कहा कि लता जी को ऊपर वाले ने यह कमाल बख्शा था कि वह अपने गले से लफ्जों को जिंदा कर देती थी। लता जी को सुनने और पसंद करने वाले लोग दुनिया के हर कोने में मिल जाएंगे। वह अपनी उम्दा गायिकी के लिए हमेशा याद की जाती रहेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img