Home Uttar Pradesh News Bijnor विवेक कॉलेज आफ लॉ के छात्रों ने किया कोर्ट विजिट

विवेक कॉलेज आफ लॉ के छात्रों ने किया कोर्ट विजिट

0
विवेक कॉलेज आफ लॉ के छात्रों ने किया कोर्ट विजिट
  • कोर्ट में जाकर न्यायिक प्रक्रियाओं की बारीकियां सीखीं

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ लॉ के छात्र-छात्राओ ने जनपद न्यायालय का भ्रमण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित इस कोर्ट विजिट में छात्र-छात्राओं ने जिला न्यायालय, फैमिली कोर्ट, एससी, एसटी कोर्ट, सिविल जज (सीडी) और एसीजेएम कोर्ट में जाकर न्यायिक प्रक्रियओं की बारीकिया सीखी। छात्र/छात्राओं ने जमानत प्रार्थना पत्र, साक्ष्य रिकार्ड होना और प्रतिवाद पत्र दाखिल होने जैसी महत्वपूर्ण न्यायिक प्रक्रियाओ का अवलोकन किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आमिर सुहेल सिविल जज सीडी बिजनौर ने छात्र-छात्राओं को विधि सेवा प्राधिकरण के गठन, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताने के साथ ही उनकी कैरियर काऊंसलिंग करते हुए उन्हें कानूनी क्षेत्र मे बेहतर कैरियर बनाने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डा. राजीव चौधरी ने कहा कि कोर्ट विजिट छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का भाग है। इससे छात्रों का व्यक्त्तिव एक बेहतर अधिवक्ता के रूप में विकसित होता है।

कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल ने जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य मे सभी कानून के छात्र-छात्राओं की बेहतर ट्रेनिंग और इर्न्टनशिप की व्यवस्था महाविद्यालय द्वारा की जा रही है। इस कोर्ट विजिट में प्रवक्तागण डा. अरविन्द कुमार, विपिन कुमार, पीके दीक्षित, अंकित कुमार, अंकित शर्मा, अरिना, महिमा, अक्षित, फैजान, बुसरा, अभिश्री, रासी आदि उपस्थित रहे।