Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

शराब माफिया के घर पुलिस का छापा, ग्रामीणों से नोकझोंक

  • चमरावल गांव में एक शराब माफिया के घर पर पुलिस ने की छापेमारी 

जनवाणी संवाददाता |

रटौल: चमरावल गांव में जहरीली शराब का सेवन करने से हुई पांच की मौत के बाद पुलिस ने शराब माफिया के घर पर ताबड़तोड़ दबिश दी और उसके घर का एक-एक कौना देखा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसी दौरान पुलिस व ग्रामीणों में भी जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट आयी।

चमरावल गांव में गुरूवार को जहरीली शराब पीने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गयी और शुक्रवार को मुकेश की भी शराब पीने से मौत हो गयी।

शराब से लगातार हो रही मौत के बाद चांदीनगर थाना पुलिस ने एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में मृतक मुकेश के भाई शराब माफिया दिनेश के यहां दबिश देने पहुंची, लेकिन वहां का ताला बंद था। इसी दौरान वहां ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने शराब माफिया दिनेश का ताला तोड़ने के लिए ग्रामीणों को कहा तो वह पुलिस से भिड़ गए।

49 1

इसी बात को लेकर वहां ग्रामीणों व पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और वहां से भेजा।

पुलिस ने शराब माफिया के घर का ताला तोड़ने के बाद एक-एक कौना देखा, लेकिन पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने मृतक मुकेश के घर भी छापेमारी की, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने चमरावल गांव में कई स्थानों पर अभियान चलाया, लेकिन खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img