Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

ट्रक चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट, नहीं मिल रहा काम

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: कोरोना की वजह से जो ट्रक चालक दूसरे राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान लेकर जाते थे अब कई दिन बीत जाने के बाद उनके एक या दो चक्कर ही लग पा रहे हैं। इससे ट्रक चालकों के आगे रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। ट्रक चालक अब सरकार से टैक्स माफी की मांग कर रहे हैं।

ट्रक चालकों का कहना है कि कोरोना काल ने उनकी कमर तोड़ दी है। जिन मालिकों के पास पहले कई ट्रक हुआ करते थे, अब केवल एक ही ट्रक रह गया है। वहीं राज्य सरकार ट्रक चालकों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। दूसरे कई राज्यों ने ट्रक चालकों की परेशानी को देखते हुए टैक्स माफ कर दिया है।

उत्तराखंड सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते ट्रक मालिक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और सरकार से टैक्स माफी की मांग कर रहे हैं। ट्रक यूनियन से जुड़े लोगों ने सरकार में राज्यमंत्री करण बोरा से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया।

राज्यमंत्री करण बोरा ने बताया कि ट्रक चालकों ने अपनी समस्या उनके सामने रखी। उनकी समस्या बेहद गंभीर है और कोरोना की वजह से ट्रक चालकों को काम मिलने में परेशानी आ रही है। वे सरकार के समक्ष भी उनकी समस्या को रखेंगे और समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img