Home Uttar Pradesh News Baghpat मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया

0
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: दरकावदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसआई बिनौली मुन्नेद्र सिंह ने मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर भाजपा सरकार विशेष रूप से जोर दे रही है। सभी महिलाओं को चाहिए कि वह बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, शिक्षित बेटियां ही आगे चलकर अपने सम्मान की रक्षा के साथ अपनी सुरक्षा तथा स्वावलंबी बनेंगी।

06 20

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने भी मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुये पुलिस अधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान एसआई मदनपाल सिंह, जगदीश तेवतिया, सत्तार अली आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।