Home National News माधुरी दीक्षित का यह लुक, आपको बना सकता है खूबसूरत

माधुरी दीक्षित का यह लुक, आपको बना सकता है खूबसूरत

0
590

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए उम्र तो केवल एक नंबर है। वो 50 की उम्र में भी बेहद गॉर्जियस दिखती हैं। खासतौर पर माधुरी दीक्षित का चार्म आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन असल जिंदगी में बहुत सारी मम्मियां हैं जो 50 की उम्र में खुद को बूढ़ा समझ लेती हैं। और अपने पहनावे और मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहतीं। लेकिन अगर आपकी मम्मी भी केवल साड़ी पहनकर ही खास मौकों पर तैयार होती हैं। तो आप उन्हें अलग तरह की साड़ियों के चुनाव और थोड़े से मेकअप से खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए माधुरी दीक्षित के ये लुक जरूर आपके काम आएंगे।

madhu

इन दिनों सिकुइन वर्क वाली साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। लेकिन अगर आपकी मम्मी सिकुइन वर्क को ज्यादा चमक वाली साड़ी समझकर नहीं पहनतीं तो उन्हें इस तरह की साड़ी गिफ्ट करें। पर्पल और न्यूड शेड के साथ माधुरी की साड़ी में बैलेंस शिकुइन वर्क है। जो इसे बेहद खूबसूरत बना रहा है। हल्के सिकुइन वर्क के साथ हर कोई कॉन्फिडेंट रहता है और ये आसानी से हर जगह पहनी जा सकती है।

madhu4

सिल्क की साड़ी तो हर महिला को पसंद होती है। माधुरी दीक्षित की तरह सिल्क की साड़ी संग हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर करें। साथ में आप मम्मी को थोड़ा सा हैवी नेकपीस और ज्वैलरी पहनाकर लुक को खास बना सकती हैं। सिल्क की साड़ी के साथ इस तरह के नेकपीस काफी खूबसूरत दिखेंगे। वहीं मेकअप को बिल्कुल न्यूट्रल टोन में ही रखें। लेकिन डार्क कलर की लिपस्टिक जरूर लगाएं।

madhuri3

शियर साड़ी का लुक बेहद खूबसूरत आता है। लेकिन अक्सर इसे स्लिम लड़कियां ही पहनना पसंद करती हैं। आप चाहें तो मम्मी को डार्क शेड की और हैवी वर्क वाली शियर फैब्रिक की साड़ी देकर रेडी कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित ने साड़ी को कंधे पर प्लीट्स बनाकर पहना है। जो इसे काफी स्टाइलिश बना रहा है। जिसे आप आसानी से पहन सकती हैं

madhuri5

बॉर्डर वर्क वाली साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। साथ ही ये हर उम्र की महिलाओं पर जंचती है। माधुरी दीक्षित की तरह इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनें। साथ में मेसी बन या सिंपल बन काफी खूबसूरत और एलिगेंट लुक देगा। खासतौर पर 50 की उम्र वाली महिलाएं इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।