Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

लोकडाउन में की थी शादी, ससुरालियों ने घर से निकाला

  • अतिरिक्त दहेज की कर रहे थे मांग, 11 लाख हुए थे शादी में खर्च
  • पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस कर रही मामले की जांच

जनवाणी संवाददाता  |

ककरौली: लोकडाउन में हुई विवाहिता की शादी उसे रास नहीं आ पायी। परिजनों द्वारा लाॅकडाउन में शादी के दौरान 11 लाख रूपये खर्च किये गये, उसके बावजूद ससुराली इस दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे|

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

जिसके चलते विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी अख्तर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपने पुत्री शबनम का विवाह दो वर्ष पूर्व प्रथम चरण के लाॅकडाउन के दौरान मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार गुलफाम पुत्र अशरफ किया था। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में अपाची बाईक, सोने-चांदी के जेवरात समेत सभी जरूरत का सामान दिया था|

जिसकी कीमत लगभग दस लाख रूपये थी। इसके अलावा सवा लाख रूपये नकद दिये थे। आरोप है कि इस दान-दइेज से शबनम के ससुराली खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते रहते थे, जिसके चलते शबनम का पहला पुत्र उसके घर पर ही पैदा हुआ था।

आरोप है कि शबनम के पति गुलफाम ने उसे गर्भावस्था में ही मारपीट कर घर से निकाल दिया था। शबनम के ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग की जा रही है, जिसके चलते पांच माह से शबनम उसके घर पर ही रह रही है।

शबनम के पति द्वारा आये दिन दहेज में कार लाने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर तलाक देने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img