Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या

  • विवाहिता की मौत से मचा कोहराम, पुलिस को नहीं दी सूचना

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: थाना क्षेत्र गांव मुकरपुर सत्ती में पति के शराब पीने से तंग आकर एक विवाहिता ने आग लगाकर खुदखुशी कर ली। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो मासूमों को रोता बिलखता छोड़ गई है। मामले की सूचना पुलिस को नही दी गई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर सत्ती निवासी ब्रजपाल का अपनी पत्नी तारावती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार तरावती अपने पति के शराब पीने से परेशानी रहती थी, जिसके चलते आये दिन पति-पत्नी में झगड़ा और मारपीट हुआ करती थी। सोमवार रात में भी पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया कि झगड़े के बाद महिला का पति अपने घर से बाहर चला गया। पति की गैरमौजूद्गी में तारावती ने अपने ऊ पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली महिला की चीख पुकार सुनकर महौल्ले के लोगों ने आकर महिला को आग से बचाया।

बुरी तरह झुलसी महिला ने कुछ ही समय के बाद दम तोड़ दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके के आने के बाद ही महिला की अंतिम संस्कार किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img