Home Uttar Pradesh News Shamli फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने विवाहिता की हत्या का शव लटकाने का लगाया आरोप

जनवाणी संवाददाता | 

झिंझाना: गांव सिकंदरपुर में एक विवाहिता का फांसी पर शव झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की।

रविवार को दिन निकलते ही झिंझाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में ​विवाहिता राधिका पत्नी सचिन का शव फांसी पर लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की। मृतका महिला राधिका के पिता जसबीर ने राधिका की हत्या का आरोप लगाया।

मृतका राधिका अपनी पांच वर्षीय बेटी अवनी एवं डेड वर्षीय बेटी तनु के साथ घर में रहती थी, जबकि महिला का पति सचिन पंजाब के फिरोजपुर में मजदूरी करता है जो पांच दिन पूर्व ही बेटी अवनी का स्कूल में एडमिशन कराकर गया है।

सिकंदरपुर निवासी सचिन की शादी गंगोह के बंदाहेडी में राधिका पुत्री जसबीर के साथ सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिसके बाद राधिका के दो बेटी पांच वर्षीय अवनी एवं डेड वर्षीय बेटी तनु है।

मौके पर थाना प्रभारी अनिल कपरवान, सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।