Home Uttar Pradesh News Meerut एक माह की मासूम को छोड़कर नकाबपोश महिला फरार

एक माह की मासूम को छोड़कर नकाबपोश महिला फरार

0
एक माह की मासूम को छोड़कर नकाबपोश महिला फरार
  • महिला बच्ची को लेकर पहुंची थाने, पुलिस को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: सुंदरनगर की एक महिला को गुरुवार देर शाम अनजान नकाबपोश महिला एक माह की बच्ची को सौंपकर दुकान पर सामान लेने की बात कहकर चली गई थी। जिसके बाद से अनजान महिला का कोई पता नहीं चला है। महिला पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। आंबेडकर रोड स्थित सुंदर नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम गुरुवार दोपहर घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच एक अनजान नकाबपोश महिला एक माह की मासूम बच्ची को लेकर उसकी पत्नी के पास पहुंची।

महिला ने उसकी पत्नी को कहा कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान तक जा रही है। दुकान पर सामान खरीदने के बाद बच्ची को आकर लेकर चली जाएगी। जब देर शाम तक काफी देर होने के अनजान महिला वापस नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई। जितेंद्र ने पड़ोसियों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में महिला की तलाश की, लेकिन महिला का सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार रात जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और मिली एक महीने की बच्ची को कंकरखेड़ा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस नकाबपोश महिला की तलाश कर रही है।

सड़क दुर्घटना में सरधना के युवक की मौत

सरधना: गुरुवार को मेरठ-करनाल हाइवे पर बिटावदा के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर में जारेदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, युवक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सरधना के मंडी चमारान मोहल्ला निवासी नसीम पुत्र आरीमुद्दीन गुरुवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर पत्नी नफीसा, पुत्र समद व पुत्री सना के साथ बुढ़ाना शादी समारोह में शामिल होने गया था।

वापस लौटते समय वह जैसे ही मेरठ-करनाल हाइवे पर बिटावदा के निकट पहुंचे तो तेज गति से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नफीस की मौत हो गई, जबकि पत्नी नफीसा व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया। वहीं, युवक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

कालंद में पागल कुत्ते ने मासूम को नोचा, घायल

सरधना: गुरुवार को कालंद गांव में आवारा कुत्ते ने एक मासूम पर हमला कर दिया। खूंखार हुए कुत्ते ने मासूम को नोचकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बालक की जान बचाई। इसके बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के कालंद गांव में पिछले कई दिन से पागल कुत्ते ने उत्पात मचा रखा है। कुत्ता आने जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा है।

जिससे ग्रामीणों का खासतौर पर बालकों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। गुरुवार को एक बालक शिव रतन पुत्र सोनू किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम को बुरी तरह नोचकर जख्मी कर दिया। बालक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बालक को बचाया। इसके बाद परिजनों ने घायल हुए बालक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।