- घंटाघर स्थित व्यापारियों से की बात समय पर जमा कराएं बिल
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा विद्युत विभाग में सुधार एवं विभाग को घाटे से उबारने के लिए प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं भी मिल सके और विभाग लोस में भी ना रहे। इसी क्रम में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा दस्तक अभियान शुरू किया गया। जिसमें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एमडी पावर अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने घंटाघर बिजली उपकेंद्र से अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरू करते हुए खुद उपभोक्ताओं से बात की।
व्यापारियों को बताएं समय से बिल जमा करने के फायदे
घंटाघर स्थित दुकानदारों से संपर्क करते हुए प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए समय से बिल जमा कराने के फायदे बताएं। उन्होंने कहा कि समय से बिल जमा करने से सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था मिलेगी। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसलिए सभी समय पर बिजली का बिल जमा कराएं।ताकि विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही ना की जाए।
तकादा अभियान से मिल रहा बेहतर रिस्पांस
प्रबंध निदेशक ने बताया कि पूर्व में शुरू किए गए तगादा अभियान का भी बेहतर रिस्पन्स मिल रहा है। जिसमें कि मेरठ, गाजियाबाद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी उपभोक्ता तकादा अभियान के बाद तेजी से बकाया जमा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह दस्तक अभियान के अंतर्गत उपभोक्ता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों में बेहतर तालमेल होगा। जिससे उपभोक्ता एवं बिजली विभाग दोनों को फायदा होगा।
तीन माह तक डिस्कनेक्शन नहीं उपभोक्ताओं का डोर नॉक करें
प्रबंध निदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाइनमैन को अच्छे से समझाया जाए कि तीन माह तक किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन ना काटा जाए। सिर्फ उपभोक्ताओं को डोर टू डोर एवं तकादा अभियान के तहत बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जाए।
अगर तीन माह तक भी उपभोक्ता द्वारा बिल जमा नहीं कराया जाता है। तभी उसका कनेक्शन काटा जाए। साथ ही इतना भी ध्यान रखा जाएं कि 10000 रुपये की राशि वाले उपभोक्ताओं को ही इस नियमों के अंतर्गत लाया जाए। दरअसल बिजली कर्मचारी अभियान के दौरान डिस्कनेक्शन करने पहुंच गए थे।
बता दें कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा तकादा अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। ताकि जो उपभोक्ता तीन माह तक बिल जमा नहीं कराते हैं। उन उपभोक्ताओं को फोन कर तकादा किया जाए। अगर वह फोन नहीं उठाते तो उनके डोर लक किया जाए। मगर नियमानुसार तीन माह से पहले कनेक्शन ना काटे जाए।
साथ ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बकाए को लेकर सभी प्रबंध निदेशकों को निर्देश जारी किए थे कि विशेष अभियान के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है उनसे बकाया जमा राशि जमा कराई जाए। जिसमें ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट कर बताया था कि पश्चिमांचल पर 15 हजार करोड़ पर का बकाया है।

