Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र: गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मनीषा को बनाएं विधायक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी में सुनील कुमार द्वारा गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मास्टर सुखपाल सिंह व संचालन मास्टर करपाल सिंह ने किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, मानसिंह, रामबीरी तोमर, जितेंद्र सिंह, भोपाल सिंह मान आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्षों बाद कैंट विधानसभा को एक ऐसा प्रत्याशी मिला है जो योग्य, उच्च शिक्षित स्वच्छ छवि का है।

जो अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर अनुभव के साथ स्वदेश लौटी है और समाज सेवा में महिला कल्याण के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती है। इस बार हमें यह सुनहरा अवसर मिला है इसे न गंवाते हुए कैंट में तरक्की एवं विकास के लिए मनीषा विधानसभा भेजना है। मनीषा अहलावत ने जनसभा को सम्बोधित कहा कि अब समय आ गया है बदलाव का और जनता भी यही चाहती है।

आप लोग ही बदलाव ला सकते हैं, क्योंकि आपके पास बदलाव लाने का अधिकार है और वह अधिकार आपका मताधिकार है। इस अवसर पर सुखपाल सिंह, करेन्द्र सिंह, दीपू चौधरी, बिट्टू पूनिया, सुरेश पवार, नीलम पवार, नीरज चौधरी, वीणा पूनिया, अनीता पूनिया, रेनू चौधरी, विमला, कमलेश आदि स्थानीय लोगों ने पूर्ण समर्थन दिया। सभा के पश्चात मनीषा ने घर-घर जाकर वोट करने की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img