Home Uttar Pradesh News Meerut Meerut News: खिवाई में एटीएस, इंटेलिजेंस व एएनआई का छापा

Meerut News: खिवाई में एटीएस, इंटेलिजेंस व एएनआई का छापा

0
Meerut News: खिवाई में एटीएस, इंटेलिजेंस व एएनआई का छापा
  • तीनों युवकों से 5 घंटे तक की पूछताछ
  • एक को हिरासत में ले गई, दो को क्लीन चिट दी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार की तड़के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में एटीएस, इंटेलिजेंस ब्यूरो व एएनआई की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा, जहां सुबह तीन बजे टीम कस्बे में पहुंची। टीम ने कस्बे के वार्ड नंबर 10 में स्थित तैहमूर के मकान पर छापा मारा जहां टीम ने पहले से हिरासत में लिए एक युवक के साथ में दो अन्य युवकों से पूछताछ की। लगभग 5 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद टीम ने कुछ तथ्य जुटाए। जबकि दो युवकों को पूछताछ के बाद जहां क्लीन चिट दे दी गई, वहीं एक युवक महकार पुत्र जमशेद से टीम ने 5 घंटे तक चली लंबी पूछताछ की और बाद अपने साथ ले गई।

संयुक्त छापामार टीम को लेकर स्थानीय पुलिस तक को भनक नहीं दी गई थी। मकान की घेराबंदी करके टीम ने सुबह 3 बजे छापा मारा और 5 घंटे तक तीनों युवकों से लंबी पूछताछ और गहनता से मामले की छानबीन की। इस दौरान स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टा मामला पाकिस्तान के किसी संदिग्ध आतंकवादी संगठन के सदस्य से फेसबुक और व्हाट्सएप पर चैटिंग का सामने आया है।

इस मामले में पुलिस टीम ने कई घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दोनों को क्लीन देकर एक युवक को साथ ले गई है।छापा मारा टीम को लेकर कस्बे में काफी हड़कंप की स्थिति बनी रही। भारी पुलिस बल देखकर लोगों में दहशत कायम रही। वही बाद में स्थानीय खुफिया विभाग की टीम में भी मौके पर जाकर मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की।