Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के गड्ढे भरने को ज्ञापन दिया

  • विभागीय अधिकारियों से कार्यवाही की मांग उठाई

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण व गड्ढे भरवाने की मांग को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को चौधरी शैलेंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों को ज्ञापन दिया।

अधिवक्ता शैलेन्द्र चौधरी ने नहर विभाग के अधिकारी से मुलाकात कर सड़कों को गड्ढ़ेमुक्त कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। शैलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नहर विभाग खण्ड 6 के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा एवं एसडीओ प्रेम कुमार को मांग पत्र देते हुए गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

जिसमें विलेज रोड ब्रिज बनाने के साथ ही पालमपुर से लेकर किशनपुर तक नहर पर पक्की रोड बनाने, टांडा माई दास से परमा वाला तक पूर्व में पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबीर सिंह द्वारा निर्मित खड़ंजा को सही कराने सहित विभिन्न समस्याओं को रखा गया।

उन्होने बताया कि क्षेत्र के कई अन्य मार्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की गई। विभाग के जेई को स्पष्ट कहा गया कि जो पिचिंग कार्य एवं गडडा मुक्ति करण की सड़कें हैं उन पर विशेष निगरानी कर मानक के अनुरूप बनवाने की मांग की गयी।

इस मौके पर शैलेंद्र चौधरी एडवोकेट, मोनिका चौधरी एड., विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार इंजीनियर ऋषि पाल सिंह लोकेंद्र सिंह जी नरेश कुमार अमन कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img