जनवाणी संवाददाता |
नगीना: फेसबुक पर फोटो अपलोड कर गंदे मैसेज भेजने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। नगर क्षेत्र के मोहल्ला शाहजहीर निवासी महेंद्र पाल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पुत्र का विवाह कुछ समय पूर्व उत्तराखंड के श्यामपुर थाने के लाल ढांग निवासी अमिता वर्मा पुत्री राजेश वर्मा के साथ हुआ था। जुलाई 2020 में विवाह टूट गया था।
दोनों अलग-अलग रहने लगे। अमिता वर्मा ने विवाह टूटने के 10 -15 दिन बाद ही वी वर्मा के नाम से फर्जी फेस बुक आईडी बनाकर उस पर फोटो अपलोड करके मेरे व मेरे परिवार और रिश्तेदारों के मोबाइल पर गंदे गंदे मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इससे उनकी छवि खराब हो रही थी।
पुलिस ने अमिता वर्मा पुत्री राजेश वर्मा निवासी लाल ढांग थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। क्राइम प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ फेसबुक पर गंदे मैसेज भेजने के मामले में मुकदमा दर्ज था जिसका मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है।