Home Uttar Pradesh News UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज...

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

0
6

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बुधवार शाम से लेकर बृहस्पतिवार तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिली। दिल्ली के नज़दीकी इलाके और पश्चिमी जिलों में आंधी, बिजली और बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन कई जगह मौसम तूफानी रहा।

मथुरा में हवाओं की रफ्तार सबसे तेज 87 किमी/घंटा दर्ज की गई। नोएडा में 59 किमी/घंटा, जबकि आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी/घंटा की रफ्तार रही। बागपत और बुलंदशहर में सबसे अधिक करीब 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी, मध्य और बुंदेलखंड क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा। करीब 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान पर भी इसका असर दिखेगा और अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक गिर सकता है। बृहस्पतिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नजीबाबाद में बारिश और तेज हवाओं के कारण पारा 25 डिग्री तक गिर गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम है।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और आसपास के क्षेत्र।

गरज-चमक और 50–60 किमी/घंटा की हवाओं की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्त्रीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, जाटीन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास।

राजधानी लखनऊ का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश और हवाओं के कारण तापमान में 4–5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लखनऊ में दो दिन तक तेज हवा और बूंदाबांदी रहने की संभावना है, और तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

बृहस्पतिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here