Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने बिजलीघर से लूटा 30 लाख का तांबा

  • अंबेहटा याकूबपुर के बिजलीघर पर वर्दीधारी बदमाशों का धावा
  • करीब आठ घंटे तक बिजलीघर पर बेखौफ लूट करते रहे बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तीन वर्दीधारी बदमाशों ने धावा बोलकर वहां तैनात कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उसके बाद हथियारों से लैस बदमाशों ने कर्मचारियों को आतंकित करते हुए 30 लाख रुपये से अधिक का तांबा लूट लिया और आराम से फरार हो गए। बदमाश करीब आठ घंटे तक बिजलीघर पर बेखौफ लूटपाट करते रहे।

जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम अम्बैहटा याकूबपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र में सोमवार की रात करीब 8 बजे पुलिस की वर्दी में तीन हथियारबंद बदमाशों ने उपकेन्द्र पर धावा बोला। उसके बाद वहां तैनात कर्मचारी रोहताश पुत्र बलबीर व मोनू पुत्र सनेशपाल को पुलिस कर्मी बताकर रात्रि में गांव में दबिश देने की बात कहकर उपकेन्द्र में प्रवेश कर दोनों कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

उसके बाद वहां मौजूद 5 एमवीए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई गई है, से 30 लाख रुपये की कीमत का तांबा निकाल लिया। देर रात्रि लगभग 3:30 बजे उक्त तीनों बदमाश लूटा गया तांबा गाड़ी में लादकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार से अवर अभियंता किशोर कुमार व नोडल अधिकारी मौहम्मद कासिम को करीब 4 बजे जानकारी दी गई।

इसके बाद दोनों अधिकारी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। अवर अभियंता ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष प्रभाकर कैंतुरा सीओ थानाभवन अमित सक्सेना को दी जिस पर एसओ और सीओ मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचें और कर्मचारियों से घटना की जनकारी ली।

विद्युत उपकेन्द्र में तैनात संविदा कर्मचारी रोहताश व मोनू ने बताया कि बदमाश पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। वे अपने आप को पुलिस कर्मी बताकर बिजलीघर में घुसे। उसके कुछ देर बाद इधर-उधर की बात करते हुए हथियार निकालकर उन्हें आतंकित कर बंधक बना लिया।

फिर, पेट के बल लिटाकर ऊपर से कपड़ा डाल दिया। इस दौरान बदमाशों ने मशीन से तांबा निकाला और सुबह करीब 3:30 बजे बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी प्रकार उन्होंने फोन पर पुलिस व विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि उक्त मशीन की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। पिछले दो वर्षों से मशीन खराब थी जिसके स्थन पर दूसरी मशीन लगाई गई है। उक्त मशीन मेरठ ट्रांसमिशन से डिमांड के बाद वहां भेजी जानी थी।

उक्त मशीन से 25 से 30 लाख का तांबा निकाला गया है। जिसकी एफआईआर दर्ज करा दी गई है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img