Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

तालाब के किनारे मिला लापता युवा का शव

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: कई दिन से लापता युवक का शव गांव के ही तालाब के किनारे घास फूस में सडी गली अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिजवाया।ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जल्द ही इस मामले के खुलासे की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी करीब 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र उल्फत प्रजापति कक्षा 12 का छात्र है। 6 अक्टूबर की रात्रि गांव में जागरण था।वह भी जागरण देखने गया था, वहीं से वह अचानक गुम हो गया।जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी।शनिवार को प्रियांशु का शव गांव के ही तालाब के किनारे घास फूस से ढका हुआ सड़ी गली अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया प्रियांशु की मौत की सूचना पाकर परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने कुछ दिन पहले शक के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को पकड़ कर थाने मे बंद कर दिया था,और बाद में वह छोड़ भी दिया था।

पुलिस के रवैए से नाराज ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर ही प्लान बनाया की प्रियांशु का शव सीधे थाने ले जाकर हंगामा किया जाएगा। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस गांव में पहुंची और मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।ग्रामीण इस मामले के अति शीघ्र खुलासे की मांग पर अड़े रहे।समाचार लिखे जाने तक काफी प्रयास के बाद परिजन तथा ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img