Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने यूपीएससी कुण्डा का किया निरीक्षण

  • कोरोना से बचाव हेतु आशाओं को वितरित की मेडिकल किट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर शुक्रवार को वार्ड नं 6 के कुण्डा पहुँचे जहाँ उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक सोमेंद्र तोमर ने वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टीकाकरण के लिए आए हुए नागरिकों से उनका हालचाल जाना।

इस दौरान विधायक ने केंद्र प्रभारी डॉक्टर एम.पी. सिंह से वहां पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई कमी न आने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्र पर उपस्थित आशाओं से विधायक सोमेंद्र तोमर ने बातचीत की।

स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाओं के लिए केन्द्र प्रभारी से सुझाव भी लिए। उपरांत स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित आशाओं को विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कोरोना मेडिकल किट वितरित की।

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मरीजो को स्वास्थ्य केन्द्र पर ही बेहतर सुविधाएं मिले उसका प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर मरीजों को बेहतर सुविधा दिलवाने हेतु खेल प्रभारियों से सुझाव लिए गए हैं।

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पति नवीन खटीक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, योगेश कसाना, डॉ. ओमप्रकाश नेगी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img